आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हुंडई मोटर इंडिया ने आज इंडियन मार्केट में एक्स्टर (Exter) को 5.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि सब 4-मीटर मिनी SUV सेगमेंट में ये भारत की पहली कार है, जिसके सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग के साथ 26 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे और टॉप वैरिएंट में 40+ सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। कार में डुअल डैशकैम और हिंग्लिश वॉइस कमांड सपोर्ट करने वाली होम-टू-कार एलेक्सा के साथ 60+ ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे।

कार 8 मई से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए अवेलेबल है। कस्टमर्स इसे 11 हजार रुपए टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। भारत में एक्स्टर को 5 ट्रिम ऑप्शन EX, S, SX, SX(O) और SX (DT) के साथ लॉन्च किया गया है। एक्स्टर 6 सिंगल-टोन और तीन डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। भारत में कार का मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन C3, रेनो काइगर, निसान मैगनाइट, मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स और इग्निस से होगा।

40+ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

15 जून को अपकमिंग कार के इंटीरियर और फीचर्स की डिटेल्स ऑफिशियली अनवील की गई थी। हुंडई ने सेफ्टी में बेंचमार्क सेट करने के लिए एक्स्टर में 40 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, इनमें से 26 सभी वैरिएंट्स में अवेलेबल होंगे। TPMS (हाईलाइन) और बर्गलर अलार्म जैसे कई सेगमेंट फर्स्ट सेफ्टी फीचर शामिल हैं। इसके अलावा कार में हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटो हेडलैंप, चाइल्ड ISOFIX सीट, रियर डिफॉगर और रियर पार्किंग कैमरा शामिल हैं।

सेगमेंट फर्स्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और डैशकैम

मिनी SUV सेगमेंट में एक्स्टर पहली कार होगी, जिसमें वॉइस कमांड के साथ स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल (फ्रंट और रियर) कैमरे के साथ डैशकैम मिलेगा। डैशकैम के साथ 2.31 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

डैशकैम फुल HD वीडियो रेजोल्यूशन को भी सपोर्ट करता है। यूजर्स फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से तस्वीरें ले सकते हैं। डैशकैम से मल्टीपल रिकॉर्डिंग के लिए ड्राइविंग (नॉर्मल), इवेंट (सेफ्टी) और वेकेशन (टाइम लैप्स) जैसे अलग-अलग रिकॉर्डिंग मोड्स मिलते हैं।

पहली मिनी SUV, जिसमें हिंदी-अंग्रेजी कमांड के साथ होम टू कार एलेक्सा

मिनी SUV सेगमेंट में एक्स्टर पहली कार होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी कमांड के साथ होम टू कार (H2C) एलेक्सा मिलेगा। कार के अंदर कनेक्टेड फीचर्स सेफ्टी और सिक्योरिटी, रिमोट सर्विसेज, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और वॉइस असिस्टेंस से जुड़े हैं। एम्बेडेड वॉइस कमांड बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी काम करते हैं। ये कमांड हिंग्लिश में भी हो सकते हैं।

हुंडई एक्सटर: इंटीरियर डिजाइन और कंफर्ट फीचर

एक्स्टर का डैशबोर्ड ग्रैंड i10 नियोस और ऑरा में मिलने वाले डैशबोर्ड से मिलता-जुलता है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और हुंडई की ब्लूलिंक (BlueLink) कनेक्टेड कार टेक्नीक के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। ये यूनिट इन-बिल्ट नेविगेशन के साथ आती है। इसे 10 लोकल और दो ग्लोबल लैंग्वेज में कस्टमाइज किया जा सकता है।