आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा भारत भक्ति न्यास के तत्वाधान में वीर बलिदानीयों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में बताने के उद्देश्य एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रभक्ति आधारित रचनाओं का दर्शक आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 3 जून को शाम 7:30 बजे से रविंद्र भवन के नए सभागार में होगा। कार्यक्रम में आमजन सादर आमंत्रित हैं।
वीर रस के यह कवि होंगे शामिल
राम भदावर, समीक्षा सिंह, शिखा सिंह, अमित शर्मा, कमल आग्नेय, कुशल कुशवाहा, शशिकांत यादव, चंचल चर्चित हास्य, कवि समरजीत |