आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रूस की राजधानी मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर ड्रोन से हमला किया गया है। दोनों बिल्डिंग में रह रहे नागरिकों को फिलहाल वहां से हटा दिया गया है। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसकी पुष्टि की है। हमले में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रूस के कई टेलिग्राम चैनल्स पर बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह यहां 4-10 ड्रोन्स को मार गिराया गया।

झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से जुड़े 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। रांची में 4 और देवघर में 8 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। इनकम टैक्स (IT) की FIR से जुड़े मामले में यह छापेमारी की जा रही है। कुछ महीने पहले IT ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट सीट से विधायक हैं। पिछले साल भी आयकर विभाग ने उनके कई ठिकानों पर तलाशी ली थी।

उत्तरी कोसोवो में तीन टाउन हॉल की रक्षा कर रहे 25 NATO सैनिक सोमवार को सर्ब प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष में घायल हो गए, जबकि सर्बिया के राष्ट्रपति ने सेना को युद्ध के लिए हाई अलर्ट पर रखा है।

इधर, कोसोवो की इंडिपेंडेंस का सपोर्ट करने वाले अमेरिका और उसके सहयोगियों ने शुक्रवार को प्रिस्टिना को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सर्ब-बहुल इलाकों में बिना पॉपुलर चेहरे के मेयर लगाने से संबंधों को नॉर्मल करने की कोशिश में परेशानी हो रही है।

जम्मू के झज्जर कोटली में खाई में गिरी बस, 10 लोगों की मौत, 55 घायल

जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस खाई में गिर गई। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

महाराष्ट्र में ठाणे के शिलफाटा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के पास एक गोदाम में आग लग गई। आग एक से तीन गोदामों में फैल गई। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

इटली की मैगीगोर झील में टूरिस्ट को ले जा रही नाव पलटी, चार की मौत

नॉर्थ इटली के मैगीगोर झील में एक टूरिस्ट बोट पलटने के बाद चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शव रविवार शाम झील से बरामद किए गए। सीएनएन के अनुसार, रविवार को स्थानीय समय नाव (दोपहर 1:30 बजे) 24 लोगों को ले जा रही थी। तभी अचानक तूफान आ गया जिसमें बोट पलट गई।

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 21 साल के भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खलीज टाइम्स के मुताबिक रविवार (स्थानीय समय) को काम से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने छात्र को गोली मारी। पीड़ित के माता-पिता लगभग 30 साल पहले केरल के कोल्लम जिले से अमेरिका चले गए थे।