आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास परिसर में कोल जनजाति के सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया । सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कोल जनजाति प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला पंचायत सतना के अध्यक्ष राम खेलावन कोल , जिला पंचायत रीवा की अध्यक्ष नीता कोल, ब्यौहारी विधायक शरद कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री निवास पधारे कोल जनजाति के भाई बहनों का मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।