आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी हैचबैक कार ऑल्टो K10 बेस्ड लाइट कमर्शियल व्हीकल टूर H1 (Tour H1) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई ऑल्टो टूर H1 की शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपए रखी है, जिसकी टॉप वैरिएंट की कीमत 5.70 लाख रुपए तक जाती है। दोनों कीमत दिल्ली एक्स-शोरुम की हैं।
ऑल्टो टूर H1 को पेट्रोल और S-CNG दोनों वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि पेट्रोल से चलने वाली ऑल्टो टूर H1 22.05 km/l का माइलेज देगी। वहीं, CNG वैरिएंट 34.46 km/l का माइलेज देगी।
ऑल्टो टूर H1: इंजन और गियरबॉक्स
ऑल्टो टूर H1 में कंपनी ने 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और डुअल VVT पेट्रोल इंजन को फैक्ट्री फिटेड CNG इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। दोनों इंजन को 5 गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। पेट्रोल इंजन 66 bhp का पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG इंजन 56 bhp का पावर और 82 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ऑल्टो टूर H1: सेफ्टी फीचर
ऑल्टो टूर H1 में डुअल एयरबैग, प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइजर, EBD के साथ ABS, स्पीड लिमिटर और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
ऑल्टो टूर H1: कलर ऑप्शन
नई ऑल्टो टूर H1 को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन मेटैलिक सिल्की सिल्वर, मेटालिक ग्रेनाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट में पेश किया है।