आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभाकक्ष में किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने बताया कि मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एस.पी. एस. तिवारी (सेवानिवृत्त आईएफएस) द्वारा की जायेगी।
धनोपिया ने बताया कि सम्मेलन में उक्त प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के सभी जिलो के प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।