आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कुबेरेश्वर धाम सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा भोपाल में कथा करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग अपने विधानसभा क्षेत्र नरेला में कथा का आयोजन करा रहे हैं। अन्ना नगर क्षेत्र के दशहरा मैदान में 10 से 14 जून तक पं. प्रदीप मिश्रा शिवपुराण सुनाएंगे। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जिसके लिए विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है।
महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश रहेगा
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप की जयंती पर 22 मई को अवकाश घोषित किया है। मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सीएम का आभार मानते हुए कहा कि यह केवल हमारी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का काम नहीं है, बल्कि यह कार्य वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के दिखाए मार्ग पर चलने का बल भी देता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह तारीख 19 मई थी।