आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम ई ग्रंथालय विषय परकेंद्रीय पुस्तकालय बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल एनआईसी नई दिल्ली एवं राजभवन मध्यप्रदेश के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल थे। जबकि विशिष्ट अतिथि मंत्री उच्च शिक्षा मोहन यादव जीथे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के एस.के. जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के एसके जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए राज भवन मध्य प्रदेश, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं एनआईसी नई दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर इस कार्यशाला में इन लोगों का सहयोग छात्रों के लिए एवं शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों एवं समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। कुलपति महोदय ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा की बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ई ग्रंथालय एवं लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए लगातार काम करते हुए मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा जिससे कि ना सिर्फ बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के छात्रों को बल्कि मध्य प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय तथा कॉलेज के छात्र तथा शिक्षक इसका लाभ ले पाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री का विशेष रुप से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने इस विषय पर कार्यशाला के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को प्रोत्साहित किया। I इस अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी किशोर शिंदे ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध पुस्तकों और पचासी हस्त लिखित पांडुलिपियों जो कि लगभग डेढ़ सौ से 300 वर्ष पुराना है उसके संरक्षण की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर कहा बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में लगभग 85,000 पुस्तकें और कुछ ऐसी पांडुलिपियों है जो विश्व में और कहीं भी नहीं है विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय इसके संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है और इस कार्य में राज भवन मध्य प्रदेश, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं एनआईसी दिल्ली द्वारा लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए एनआईसी नई दिल्ली के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक कमलेश जोशी ने कहा बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और इस विषय पर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में भी एक कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है, निश्चित रूप से बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के इस प्रयास से इस दिशा में किए जा रहे प्रयोग को बल मिलेगा तथा छात्र हित में शिक्षक एवं छात्रों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इसका लाभ लिया जा सकेगा।