आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने इंडियन मार्केट में स्ट्रीट ट्रिपल 765 की अपडेटेड रेंज लॉन्च की है। ट्रायम्फ की ये स्ट्रीट फाइटर रेसिंग बाइक डुअल चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आती है। कंपनी ने नई 2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल को दो वैरिएंट स्ट्रीट ट्रिपल R और स्ट्रीट ट्रिपल RS में पेश किया है।

कंपनी ने बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है और जल्द ही डिलीवरी शुरू की जाएगी। स्ट्रीट ट्रिपल R दो कलर स्कीम के साथ आती है। इसमें सिल्वर आइस और क्रिस्टल वाइट कलर शामिल है। स्ट्रीट ट्रिपल RS तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें कार्निवाल रेड, सिल्वर आइस और कोमिक यलो कलर शामिल है।

2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765 रेंज प्राइस

इसकी शुरुआती कीमत 10.17 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम) है। मौजूदा मॉडल की तुलना में स्ट्रीट ट्रिपल R की कीमत 1 लाख रुपए और स्ट्रीट ट्रिपल RS की कीमत 50,000 रुपए ज्यादा है।

2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765: परफॉर्मेंस

नई 2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल को दोनों ही वैरिएंट में 765cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल R में 118.4 bhp की पावर और ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS मॉडल में 128.2 bhp की पावर जनरेट करता है। दोनों बाइक 80 NM का टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।

2023 ट्रायंफ स्ट्रीट ट्रिपल 765: फीचर्स

नई स्ट्रीट ट्रिपल R और RS में कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए शोवा के 41MM अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स (सस्पेंशन) मिलता है। वहीं रियर में R में शोवा का मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जबकि RS में ओहलिन्स यूनिट दी गई है।

ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS दिया गया है। इसके के साथ फ्रंट में ट्विन डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क यूनिट मिलती है। इसके साथ ही मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड्स आदि मिलते हैं।