आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग और टेस्ला के CEO एलन मस्क की केज फाइट होने वाली है। जुकरबर्ग ने इस फाइट के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क का चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया है। एलन मस्क के ट्वीट का जवाब देते हुए जुरकबर्ग ने कहा, ‘सेंड मी लोकेशन’। यानी मुझे केज फाइट की लोकेशन भेजें। मस्क ने दो शब्दों में इसका जवाब दिया: ‘वेगास ऑक्टागन।’
तीन पॉइंट में पूरा मामला समझें…
मेटा ने हाल ही में ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की बात कही थी। डेली मेल ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। इसकी हेडलाइन थी- ‘मार्क जुकरबर्ग मास्टरप्लान टु किल ऑफ ट्विटर रिवील्ड।’ ALX नाम के ट्विटर यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया था। इस स्क्रीनशॉर्ट पर रिएक्ट करते हुए मस्क ने जुकरबर्ग को चिढ़ाने के लिए ‘ज़क माई 👅’ लिखा।
इसके बाद मारियो नाफवाल नाम के एक ट्विटर हैंडल से जुकरबर्ग के नए प्लेटफॉर्म से जुड़ी और डिटेल्स शेयर की गई। मारियो नाफवाल को एलन मस्क फॉलो भी करते हैं। इसमें कहा गया कि मेटा के नए ऐप का नाम ‘थ्रेड’ हो सकता है। मेटा वही कंपनी है जिसने स्नैपचैट, टिकटॉक, स्टम्बलअपॉन, फोरस्क्वेयर, बेरियल और क्लबहाउस की कॉपी की।
रिप्लाई में Kwmarkoff@aol.com नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा- ‘बेहतर होगा मस्क सावधान रहें… मैंने सुना है कि वह अब जू-जित्सु कर रहे हैं। जू-जित्सु अनआर्म्ड कॉम्बेट और फिजिकल ट्रेनिंग का जैपनीज सिस्टम है। इसके जवाब में मस्क ने लिखा- मैं केज फाइट के लिए तैयार हूं। जुकरबर्ग ने इंस्टा पर रिएक्ट करते हुए लिखा- सेंड मी लोकेशन। मस्क ने कहा: ‘वेगास ऑक्टागन।’
मस्क Vs जुकरबर्ग
51 वर्षीय मस्क फिजिकल शेप के मामले में जुकरबर्ग पर भारी हैं। वह साउथ अफ्रीका में बड़े हुए है। वहां उन्होंने ‘रियल हार्ड-कोर स्ट्रीट फाइट्स’ में शामिल होने की बात कही थी। वहीं 39 साल के जुकरबर्ग एक एस्पिरेशनल MMA फाइटर हैं जिन्होंने पहले ही जिउ-जित्सु टूर्नामेंट जीते हैं। उन्होंने हाल ही में मर्फ चैलेंज वर्कआउट को 40 मिनट से कम समय में पूरा किया था।
मस्क की पोस्ट पर शेयर हो रहे मीम्स
दुनिया के ये दो बड़े कारोबारी अब या सच में वेगास ऑक्टागन में मिलने वाले हैं या ये सिर्फ मजाक है ये तो अभी साफ नहीं है, लेकिन मस्क की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स मजेदार मीम्स से भर गया है। एक यूजर ने मस्क की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह हल्क की तरह दिख रहे हैं। एक यूजर ने जुरकबर्ग की ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया।