आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर में नर्मदा कन्या छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) में जिम का उद्घाटन कुलपति केजी सुरेश ने किया । सुरेश ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य भी जरुरी है, इसलिए जिम का होना आवश्यक है । कन्या छात्रावास के जिम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस उपकरणों को रखा गया है । इस अवसर पर कुलसचिव अविनाश वाजपेयी, चीफ वार्डन सुनीता द्विवेदी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, हॉस्टल की बालिकाएं उपस्थित थीं ।