आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सार्थक सेवा केन्द्र का वर्ष पूर्ण होने पर एम्स के सरदार बल्लभ भाई पटेल के सभागार में वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में एम्स के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने भाग लिया और अध्यक्षता की उनके साथ मुख्य वक्ता के रूप में हृदय रोग विशेषज्ञ राजेश सेठी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध न्यूरोफिजीशियन सुनील मलिक उपस्थित रहे ।
यह कार्यक्रम सार्थक सेवा केन्द्र के एक वर्ष के सफल संचालन के उपलक्ष्य में हुआ । जिसमें वार्षिक सेवाकार्य को साझा किया गया । जिसमें रैन बसेरा में पिछले पाँच माह में 23,437 लोगों को रात रुकने की सेवा मिली । जिसमें सभी लोगों को रजाई, गद्दे, तकिया, कंबल को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा ओपीडी में व्हील चेयर की सेवा 4537 लोगों को प्रदान की गई। स्ट्रेचर 137 लोगो को दिया गया। 88 लोगों को ब्लड उपलब्ध कराया गया । एम्बुलेंस की सेवा भी प्रदान की गई ।
इस कार्यक्रम में सार्थक सेवा केन्द्र के अध्यक्ष राकेश पाराशर ने आभार व्यक्त किया । सचिव शोभराज सुखवानी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । पालक सुधीर दाते ने प्रस्तवाना की । मंच का संचालन अंशुल राय, उपचिकित्सा अधिक्षक एम्स ने किया। भोपाल के प्रसिद्ध समाजसेवी साबू जी और शालीमार ग्रुप के सुनील मेवानी जी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया । कैंसर ब्लाक में हेल्प डेस्क का संचालन करने के लिए सार्थक सेवा केन्द्र के सहयोग से कार्यपालक अजय सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया ।