आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ईरान ने गुरुवार को ओमान की खाड़ी में एक कॉमर्शियल जहाज पर कब्जा कर लिया। अमेरिका की नेवी के प्रवक्ता ने मुताबिक, जहाज के तस्करी में शामिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया की नेवी ने पूरे घटनाक्रम को मॉनीटर करने के बाद कोई एक्शन नहीं लेने का फैसला किया।

ब्रिटेन की मैरीटाइम सिक्योरिटी कंपनी ने कहा कि उसे साऊदी अरब के दम्मम पोर्ट के पास एक तंजानिया झंडे वाले जहाज के जब्त होने की सूचना मिली थी। कंपनी ने बताया कि ईरान अक्सर ऐसे कॉमर्शियल जहाज पकड़ता रहता है जिसमें तेल की तस्करी की आशंका होती है।

अमेरिकी डिस्ट्रॉयर USS मेकहॉल को देख ईरानी वेसल से रास्ता बदला

इससे पहले बुधवार को US नेवी ने दावा किया था कि उसने ईरान को 2 कॉमर्शियल तेल के टैंकर रिचमंड वॉयेजर को जब्त करने से रोका। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी नेवी ने बताया कि बाहमास के झंडे वाले 2 टैंकर गल्फ ऑफ ओमान से गुजर रहे थे। तभी ईरान की नेवी वेसल ने उस पर हमला कर दिया।

US नेवी ने बताया कि उसे रिचमंड वॉयेजर से एक डिस्ट्रेस कॉल मिली थी। इसके बाद उसने अपने डिस्ट्रॉयर USS मेकहॉल को वहां भेजा, जिसे देखते ही ईरान का वेसल ने अपना रास्ता बदल दिया। वहीं ईरान के मुताबिक, उसे कोर्ट से टैंकर को जब्त करने के ऑर्डर मिले थे। ईरान ने दावा किया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर उनके वेसल से टकरा गया था। इस वजह से वेसल में सवार 5 क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उसे जब्त करने का आदेश मिला था।

अप्रैल में ईरान ने भारतीय क्रू मेंबर्स वाले टैंकर को जब्त किया था

इससे पहले 27 अप्रैल को भी ईरान ने अमेरिका की तरफ जा रहे एक तेल टैंकर को ओमान की खाड़ी में जब्त कर लिया था। टैंकर पर मार्शल आइलैंड का झंडा लगा हुआ था। न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैंकर में सवार 24 क्रू मेंबर्स भारतीय थे। मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम ने बताया कि ये टैंकर कुवैत से अमेरिका के ह्यूस्टन जा रहा था।

अमेरिका ने भी पकड़ा था तेल टैंकर स्वेज राजन

ईरान की आर्मी ने कहा था कि उन्होंने टैंकर को जब्त किया, क्योंकि टैंकर इंटरनेशनल वॉटर में एक ईरानी नाव से टकरा गया था। इससे कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने मार्शल आइलैंड के एक तेल टैंकर स्वेज राजन को जब्त कर लिया था। शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस टैंकर की आखिरी लोकेशन अफ्रीका के साउथ में 22 अप्रैल को मिली थी, जिसके बाद से टैंकर लापता है।