आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस महीने यानी 30 जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की दो खास डिपॉजिट स्कीम SBI अमृत कलश और ‘वीकेयर’ खत्म हो रही हैं। इस दोनों ही डिपॉजिट स्कीम्स पर आम फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इन स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं।

क्या है ‘वीकेयर’ स्कीम?

SBI की नई इस स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ 30 जून 2023 तक लागू रहेगी। तय अवधि में इस स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा।

सीनियर सिटीजन के लिए टर्म डिपॉजिट पर ब्याज

सीनियर सिटीजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।

SBI अमृत कलश स्कीम भी इस महीने हो रही खत्म

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नई फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश इसी महीने यानी 30 जून को खत्म होने वाली है। इसके तहत सीनियर सिटिजन को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है।

अमृत कलश एक स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी FD है। इसमें सीनियर सिटीजन को 7.60% और आम नागरिकों को 7.1% के दर से इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसमें अधिकतम 2 करोड़ रुपए की FD करा सकते हैं |