आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  इंटेल इंडिया की हेड निवृत्ति राय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 29 साल के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। निवृति ने फरवरी 1994 में डिजाइन इंजीनियर की पोस्ट पर इंटेल के साथ अपनी जर्नी शुरू की थी। उन्होंने इंटेल फाउंड्री सर्विसेज में हेड और वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर भी काम किया।

इंटेल ने अपने बयान में निवृत्ति की लीडरशिप में इंटेल इंडिया की शानदार प्रोग्रेस के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इंटेल ने निवृत्ति को उनके अगले चैप्टर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। राय ने वूमन एम्पावरमेंट के लिए भी काफी काम किया है। राय को उनके इस कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2005 में अमेरिका से बेंगलुरु शिफ्ट हुई थीं निवृति

1994 से 2005 तक निवृति ने अमेरिका में इंटेल के साथ काम किया था। 2005 में वो बेंगलुरु शिफ्ट हो गईं। यहां उनका रोल चिपसेट इंजीनियरिंग और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में सीनियर डायरेक्टर का था। 1 साल के भीतर इंटेल की लीडरशिप टीम में ये दूसरा बड़ा इस्तीफा है। नवंबर 2022 में कंपनी की फाउंड्री सर्विसेज के प्रेसिडेंट रणधीर ठाकुर ने इंटेल छोड़ा था।

निवृत्ति राय अपने माता-पिता की तीसरी बेटी है

नवंबर 1969 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी निवृत्ति अपने माता-पिता की तीसरी बेटी है। डॉ. सुनीत त्यागी से शादी करने के बाद वह अमेरिका चली गईं और न्यूयॉर्क के रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैथमैटिक्स एंड ऑपरेशन्स रिसर्च में बीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली।

2019 की फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट में 19वें नंबर पर थीं

निवृति फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 19वें नंबर पर रखा गया था। वह 2006 में भारत सरकार से दोहरी नागरिकता (ओसीआई) प्राप्त करने वाली पहली NRI बनीं। राय ने एप्लिकेशन मॉड्यूल के साथ बारह रिसर्च पेपल भी प्रेजेंट किए हैं। इनमें से पांच पर उन्हें पेटेंट भी मिला है।