आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज यानी शुक्रवार (7 जुलाई) को बाजार ने फिर से नया ऑलटाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,898.98 के स्तर तक पहुंचा। इससे पहले सेंसेक्स का ऑलटाइम हाई 65,832.98 था। निफ्टी ने कारोबार को दौरान 19,523.60 के स्तर को छुआ। इसका ऑलटाइम हाई 19,512 था जो गुरुवार को बना था।

हालांकि, अब बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 65,500 के स्तर से नीचे काराबोर कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। ये 19,400 के स्तर से नीचे काराबोर कर रहा है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में गिरावट और 7 में तेजी है।

आइडिया फोर्ज के शेयर 94% ऊपर लिस्ट हुए

आइडिया फोर्ज के शेयर आज स्टॉक एक्सचेंजेज पर करीब 94% ऊपर लिस्ट हुए। NSE पर ये 1300 रुपए और BSE पर 1305.10 रुपए पर खुला है। इसका इश्यू प्राइस 672 रुपए था। कारोबार के दौरान इसने 1343.95 रुपए का हाई बनाया।

कल सेंसेक्स 339 अंक चढ़कर बंद हुआ था

सेंसेक्स 339 अंकों की बढ़त के साथ 65,785 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 98 अंकों की तेजी रही, यह 19,497 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी के 32 शेयरों में खरीदारी और 16 में बिकवाली रही। 2 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। M&M का शेयर 5% तेजी के साथ बंद हुआ था।