आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल के छात्रों को अतुल गोयल, (DGHS) स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक का सम्बोधन सुनने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ । अतुल गोयल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं । उन्होंने एम्स भोपाल में उपस्थित छात्रों के साथ अपनी अमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की । अतुल गोयल जो कि एक बहुत ही भले और दयालु चिकित्सक हैं, अनुसंधान में गहरी रुचि के साथ चिकित्सा शिक्षा को नया रूप देने के लिए प्रयासरत हैं और उन्होंने देश भर में प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए पेशेवरों की अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया है । कार्यक्रम का आरंभ एम्स भोपाल के कार्यपालक अजय सिंह द्वारा साझा किए गए कुछ शब्दों के साथ हुई । इस वार्ता में डीन छात्र कल्याण, बालाकृष्णन और डीन एकेडमिक्स, राजेश मलिक ने भी भाग लिया ।
अतुल गोयल द्वारा सत्र की शुरुआत छात्रों को अतीत की कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में बताने से हुई | जिन्होंने हमारी चिकित्सा शिक्षा को आकार दिया| जैसे कि सर विलियम ऑस्लर जो बेडसाइड टीचिंग के एक उल्लेखनीय प्रस्तावक थे और अब्राहम फ्लेक्सनर जो एक महान शिक्षाविद थे । चिकित्सा शिक्षा के इतिहास के बारे में और अधिक चर्चा की गई कि कैसे प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं के विकास ने चिकित्सा शिक्षा के आधार को अधिक सैद्धांतिक रूप में प्रतिस्थापित किया है । साथ ही यह भी पता चलता है कि इससे नैदानिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में कुछ कमी आई है । और अब एक सुपर स्पेशियलिटी प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव हो रहा है और सफलता के भौतिकवादी लक्ष्यों की बढ़ती आवश्यकता देखी जा रही है । उनके द्वारा सत्र में विभिन्न नए प्रस्तावों का सुझाव दिया गया| जिसमें अधिक सशक्त नैदानिक अभ्यास ग्रामीण क्षेत्रों में योग्य डॉक्टरों की और अधिक नियुक्ति के साथ-साथ वर्तमान चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को अपने मूल स्तर से सुधार कर डॉक्टर के रूप में अपने कौशल को सुधारने की आवश्यकता शामिल थे ।
सत्र वास्तव में सभी छात्रों के लिए बेहद आकर्षक था । इस अद्भुत बातचीत के लिए छात्र महानिदेशक के आभारी थे । सत्र का समापन धन्यवाद ज्ञापन और एम्स भोपाल द्वारा अतुल गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट कर हुआ ।