आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: यूक्रेन में इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। आमतौर पर यहां यह सेलिब्रेशन 7 जनवरी को किया जाता है। इसकी वजह ये है कि यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन्स ही ज्यादा हैं और ये 7 जनवरी को यह फेस्टिवल सेलिब्रेट करते आए हैं।

इस बार 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की एक वजह सियासी भी है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन सरकार यह बताना चाहती है कि वह उन परंपराओं को नहीं मानती जिन्हें रूस मानता है। रूस में क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है।