सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, जिनपिंग 23 से 25 सितंबर 2026 तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। शी जिनपिंग 23 सितंबर को वॉशिंगटन पहुंचेंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में जिनपिंग के सम्मान में आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी और राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।
इस मुलाकात में अमेरिका-चीन व्यापार, टैरिफ, दुर्लभ खनिजों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ताइवान और ईरान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक संबंधों को लेकर लंबे समय से मतभेद रहे हैं। शी जिनपिंग की यह यात्रा 2015 के बाद वॉशिंगटन की उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी। इस साल ट्रंप और जिनपिंग के बीच यह दूसरी शीर्ष स्तर की बैठक होगी। दोनों देशों के अधिकारी बैठक से पहले व्यापार और अन्य विवादित मुद्दों पर बातचीत जारी रखे हुए हैं।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #रपत #2026 #गटन