आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के न्यूजर्सी में 40 मिनिट के अंतराल से जुड़वां भाईयों का जन्म हुआ। आप सोचेंगे कि इसमें खास क्या है? ये तो अमूमन होता रहता है। लेकिन, रुकिए। कुछ तो खास है और वो ये कि महज 40 मिनिट के इस फर्क ने दोनों में एक साल का फर्क कर दिया।
एजरा बड़ा भाई है और एजेकियाल छोटा। 40 मिनट के इस अंतर ने एजरा को एक साल बड़ा कर दिया।
दोनों पूरी तरह तंदुरुस्त
एजरा और एजकियाल की मां ईव लेबर पेन के बाद 30 दिसंबर 2023 को साउथ जर्सी के वर्चुआ वोरहीस हॉस्पिटल पहुंचीं। पति बिली भी साथ थे। 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 38 मिनिट पर ईव ने एजरा को जन्म दिया। एजरा का वजन करीब 2.205 किलोग्राम है।
हॉस्पिटल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक- हम पहले ही जानते थे कि ईव ट्विन्स को जन्म देेने वाली हैं। इसलिए तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं।
एजरा के जन्म के ठीक 40 मिनिट बाद एजकियाल का जन्म हुआ। हालांकि, साल के अलावा दिन और तारीख भी बदल चुके थे। एजकियाल इस दुनिया में 1 जनवरी 2024 को रात 12 बजकर 28 मिनिट पर आया। और तरह 40 मिनिट का यह अंतराल एक साल के फर्क में तब्दील हो गया।
लेकिन एजरा फिर भी बड़ा भाई नहीं…
ईव और बिली जब 30 दिसंबर 2023 को नए मेहमानों की आस लिए हॉस्पिटल पहुंचे तो उस वक्त उनके साथ 3 साल का बच्चा और भी था। बिली और ईव का यह पहला बच्चा था और अब इसकी उम्र तीन साल है।
बिली ने कहा- अजीब सी फीलिंग है। 40 मिनिट के इस फर्क ने तीनों बच्चों की उम्र में कितना फर्क कर दिया। अब एजरा हमारे बड़े बेटे से तीन साल बड़ा होगा और एजकियाल से दो साल।
ये भी संयोग ही है कि एजरा अपने पिता के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेट करेगा, क्योंकि पिता बिली की जन्म तारीख भी 31 दिसंबर ही है। हॉस्पिटल ने ईव और बिली के साथ दोनों बच्चों की तस्वीर भी जारी की है।