आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर मैं फिर से राष्ट्रपति बना तो एक दिन के लिए तानाशाह बनूंगा, ताकि उस दिन मैं मैक्सिको के बॉर्डर को बंद करने के साथ ऑयल ड्रिलिंग की मंजूरी दे सकूं।
इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बोस्टन में कहा- ट्रम्प लोकतंत्र के लिए खतरा हैं, मैं अब उन्हें जीतने नहीं दे सकता। उन्हें रोकना जरूरी, इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं। अगर ट्रम्प दोबारा वाइट हाउस की रेस में शामिल नहीं होते तो मैं अपने एक कार्यकाल से ही संतुष्ट हो जाता।
बाइडेन का यह बयान ऐसे समय भी आया है जब सर्वे में ज्यादातर डेमोक्रेट्स ने कहा है कि वे 81 साल बाइडेन के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्राथमिकता देंगे।
मिडटर्म इलेक्शन के पहले भी ट्रम्प को खतरा बताया था
यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन ने ट्रम्प को देश के लिए खतरा बताया हो। 8 नवंबर को हुए मिडटर्म इलेक्शन के पहले बाइडेन ने कहा था कि ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी देश के लिए खतरा हैं।
उन्होंने कहा था- ट्रम्प और उनके समर्थक अमेरिकी डेमोक्रेसी के दुश्मन हैं। उनके रहते देश में लोकतंत्र की गारंटी नहीं है। वो देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। वे एक ऐसा अमेरिका बनाना चाहते हैं, जहां लोगों के पास न तो निजता का अधिकार होगा और न ही किसी अन्य तरह का कोई अधिकार होगा। उन्होंने ट्रम्प की ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ विचारधारा का सपोर्ट करने वालों की भी निंदा की थी।
9 अमेरिकी राज्यों के मुस्लिम बाइडेन के खिलाफ: कहा- वे गाजा में नरसंहार के जिम्मेदार, 2024 में उन्हें हराएंगे; जानिए ये स्विंग स्टेट्स क्यों अहम
इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का असर अमेरिका की सियासत पर भी पड़ रहा है। 9 स्विंग स्टेट्स (जहां वोटर का मूड भांपना मुश्किल) के मुस्लिम नेताओं ने इजराइल को समर्थन देने के लिए प्रेसिडेंट जो बाइडेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन नेताओं ने बाइडेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इनका कहना है कि वो बाइडेन को दोबारा प्रेसिडेंट नहीं बनने देंगे और अब बाइडेन को व्हाइट हाउस से निकालने का वक्त आ गया है।