सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पितृपक्ष, दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति स्टेशन से गया, रीवा एवं दानापुर के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन अतिरिक्त रेल सेवाओं से पर्व के दौरान यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे तथा नियमित ट्रेनों में यात्री भार को कम करने में भी मदद मिलेगी।
1.रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल के 03-03 फेरे गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया स्पेशल रानी कमलापति से 27 सितंबर, 02 अक्टूबर एवं 07 अक्टूबर 2026 को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से 15:20 बजे प्रस्थान कर नर्मदापुरम 16:34 बजे एवं इटारसी 17:05 बजे पहुंचेगी तथा अगले दिन 14:30 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति स्पेशल गया से 30 सितंबर, 05 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर 2026 को चलेगी। यह ट्रेन गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर इटारसी 14:05 बजे एवं नर्मदापुरम 14:43 बजे होते हुए 16:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
इस ट्रेन के ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर होंगे।
2.रानी कमलापति–रीवा पूजा स्पेशल के 04-04 फेरे गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति–रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल रानी कमलापति से 17, 24 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवंबर 2026 को रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02192 रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल रीवा से 17, 24 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
3.रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल के 11-11 फेरे गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक रानी कमलापति से 14:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 11 सेवाएं संचालित होंगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक दानापुर से 11:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इस दिशा में भी 11 सेवाएं संचालित होंगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 24 आईसीएफ कोच उपलब्ध रहेंगे।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि पर्वों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन अतिरिक्त रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का अधिकाधिक लाभ उठाएं। ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी एनटीईएस, रेलवन ऐप, रेलवे पूछताछ सेवा 139 अथवा अधिकृत रेलवे माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #रखत #कमल #गमन