
गौतम अडानी की इस कंपनी के शेयर में मजबूत रैली के बाद इसका मार्केट कैप (M-cap) 4.31 ट्रिलियन रुपये के पार चला गया। इसी के साथ एम-कैप के मामले में अडानी एंटरप्राइजेस ने राज्य के स्वामित्व वाली बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी आईटीसी (ITC) को पीछे छोड़ दिया।
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में 3 फीसदी की तेजी के साथ 3,865.60 रुपये के नए हाई स्तर पर पहुंच गया और शेयरों में यह तेजी बरकरार है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में कंपनी को शामिल करने की घोषणा के बाद अब तक सितंबर के महीने में, अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने शेयर प्राइस में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। इसकी तुलना में निफ्टी 50 इंडेक्स इसी अवधि में 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। अडानी इंटरप्राइजेज 30 सितंबर से श्री सीमेंट के स्थान पर देश के सबसे अधिक ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक गेज बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल हो जाएगी।