सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर 12 जून 2026 तक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेल समपार फाटकों पर सड़क एवं रेल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल मंडल के सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 114 एवं 115 के आस-पास रोड यूजर्स के बीच पहुंचकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया एवं समपार फाटक पर राहगीरों और वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर रेल संरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम सहित संरक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भोपाल मंडल के बीना–भोपाल–इटारसी खंड, बीना–गुना–ग्वालियर खंड तथा गुना–मक्सी खंड सहित मंडल के सभी 85 समपार फाटकों पर संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है।

अभियान के दौरान लोगों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण संदेश दिए गए—
वाहन अथवा ट्रेन की गति का अनुमान लगाना कठिन होता है, इसलिए हमेशा सावधानी बरतें।
बंद अथवा बंद हो रहे समपार फाटक को पार करने का प्रयास न करें।
रेलगाड़ी किसी भी दिशा से आ सकती है, इसलिए दोनों ओर देखकर ही आगे बढ़ें।
रेल पटरी पार करने से पहले ट्रेन की आवाज सुनने के लिए इंजन बंद कर प्रतीक्षा करें।
फाटक बंद होने पर वाहन को फाटक से सुरक्षित दूरी पर रोकें तथा फाटक खुलने के बाद ही आगे बढ़ें।
जल्दबाजी में समपार फाटक पार करने का प्रयास न करें।

अभियान के अंतर्गत रोड यूजर्स को जनसंपर्क वाहन, जागरूकता पंपलेट सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भी रेल संरक्षा संबंधी संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किए जा रहे हैं।

भोपाल मंडल द्वारा अत्यधिक व्यस्त समपार फाटकों पर रेलवे ओवर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में समपार फाटकों पर निर्भरता कम हो तथा रेल एवं सड़क यातायात और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बन सके।

समपार फाटक जागरूकता दिवस पर विशेष अभियान
समपार फाटक जागरूकता दिवस पर विशेष अभियान

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समप #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #2026