आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी 22 जनवरी को होना है राम मंदिर के उद्धाटन कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इन्हें न्योता दिया गया है।

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे की वैधनाथ शुगर फैक्ट्री नीलाम होगी, 203 करोड़ वसूलने के लिए बैंक ने एक्शन लिया

यूनियन बैंक ने महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित वैधनाथ चीनी फैक्ट्री को नीलामी करने का नोटिस जारी किया है। बीजेपी नेता पंकजा मुंडे इस फैक्ट्री की अध्यक्ष हैं।

दरअसल, शुगर फैक्ट्री के लिए 203 करोड़ रुपए का लोन लिया गया था, जिसे चुकाया नहीं गया है। इसलिए बैंक ने इसे नीलाम करने का फैसला लिया है। यह नीलामी 25 जनवरी 2024 को ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होगी।

AAP नेता मनीष सिसोदिया-संजय सिंह की ज्यूडीशियल कस्टडी 20 जनवरी तक बढ़ी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई पेशी

दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपी AAP नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दोनों को 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन भी भरा है। कोर्ट ने उन्हें 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचकर इलेक्शन सर्टिफिकेट लेने की इजाजत दी है। तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, पांच लोग घायल

तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे हुई। रेलवे अधिकारी ने बताया कि नामपल्ली ​​​​​रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है, जहां रेलवे ट्रैक खत्म होती हैं। यहां पर ट्रेन को रूकना था, लेकिन गाड़ी आगे निकल गई। इससे ट्रेन की 3 कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है।

हरादून से अयोध्या के लिए बस सर्विस शुरू, सुबह 11.30 बजे चलेगी, 1095 रुपए किराया लगेगा

उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने देहरादून से अयोध्या के लिए बस सर्विस की शुरुआत कर दी है। देहरादून से सुबह 11.30 बजे बस चलेगी जो अगली सुबह 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह बस दोपहर 3 बजे अयोध्या से चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे देहरादून पहुंचेगी। एक तरफ से प्रति व्यक्ति किराया 1095 रुपए रखा गया है।