सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोना और चांदी ने आज यानी 21 मई को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 839 रुपए महंगा होकर 74,222 रुपए का हो गया।

चांदी भी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 6,071 रुपए महंगी होकर 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 20 मई को चांदी 86,373 रुपए पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,510 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,444 रुपए पर पहुंच गए हैं।

अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।