सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने की कीमतों में आज यानी 14 अगस्त को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 13 रुपए बढ़कर 70,457 रुपए पर पहुंच गया। कल इसके दाम 70,444 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
हालांकि, एक किलो चांदी 38 रुपए बढ़कर 80,740 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले कल चांदी 80,702 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,660 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,510 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,510 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,510 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,560 रुपए है।
इस साल सोने में अब तक 7 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 7,105 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 70,457 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,740 रुपए पर पहुंच गए हैं।