सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में हालिया हिंसा, हत्याओं और आगजनी की घटनाओं की जांच की मांग की है। भारत में शरण लेने के आठ दिन बाद, हसीना ने आंदोलन के नाम पर की गई हिंसा की निंदा की और अपराधियों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की अपील की। बांग्लादेश में 16 जुलाई से 11 अगस्त के बीच हुई हिंसा में 580 से अधिक लोग मारे गए हैं। हसीना ने अपने पिता, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या की बरसी पर भी दुख व्यक्त किया और देशवासियों से राष्ट्रीय शोक दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।