सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों में संलग्न पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के तकनीकी कौशल उन्नयन और उन्हें आवश्यक कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य शासन ने छह सदस्यीय अंतरविभागीय समिति का गठन किया है।
समिति में निम्न सदस्य शामिल किए गए हैं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम सिबी चक्रवर्ती संचालक, कौशल विकास संचालनालय, बसंत कुर्रे सदस्य सचिव, बीओसीडब्ल्यू, रानी बटाड सदस्य सह-समन्वयक मुख्य अभियंता (एनएच), लोक निर्माण विभाग, बी.पी. बौरासी सदस्य मुख्य अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, श्रसुरेन्द्र राव गोरखेड़े सदमुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम बी.एस. मीणा सदस्य समिति निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिकों का संबंधित सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन सुनिश्चित करने के साथ उनके वर्तमान कौशल स्तर का निर्धारण करेगी। श्रमिकों के प्रशिक्षण के लिए पृथक पंजीयन करते हुए उनका कौशल संबंधी डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा।
समिति विभिन्न निर्माण गतिविधियों और ट्रेड के लिए आवश्यक कौशल की पहचान कर उपयुक्त प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एवं मॉड्यूल तैयार करेगी। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए चरणबद्ध कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ ‘रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग’ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रभावशीलता की नियमित निगरानी की जाएगी।
प्रशिक्षण के माध्यम से निर्माण कार्यों में श्रमिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने, तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा संबंधी प्रथाओं में सुधार के लिए समिति आवश्यक सुझाव भी देगी। समिति आवश्यकता के अनुसार कार्यों की प्रगति एवं अनुशंसाओं से सक्षम प्राधिकारी को अवगत कराएगी। इस पहल की समीक्षा लोक निर्माण विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा श्रम विभाग के भारसाधक सचिवों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नयन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #तकन #आवश