सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय, भोपाल के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक रोजगारोन्मुखी कार्यशाला ‘केक्स एंड बेकिंग’ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को विशेष अवसरों पर बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के केक व बेकिंग द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों के गुर सिखाए गए। कला संकाय प्रमुख व गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मालती जोशी ने बेकरी इकाई आरंभ करने हेतु आवश्यक उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही छात्राओं के समक्ष प्रस्तुति देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया तथा छात्राओं से भी सही अनुपात में वस्तुओं को मिलाकर मिश्रण तैयार करना, सही तापमान पर बेक करना, आइसिंग करना इत्यादि सिखाया।


इस कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं व प्राध्यापिकाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.अर्चना श्रीवास्तव ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सीमित साधनों में लोकप्रिय लघु उद्योग के रूप में इसके महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप्राचार्य डॉ. रेणू मिश्रा, गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. नीना अरोरा विशेष रूप से उपस्थित थे।

#केक्स_बेकिंग #महिला_महाविद्यालय #शैक्षिक_कार्यशाला #छात्र_सक्रियता #श्री_सत्य_साई_महाविद्यालय