सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : हिमाचल के शिमला में एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। बिल्डिंग गिरने की वीडियो भी सामने आई है। बताया गया कि बिल्डिंग शिमला ग्रामीण के अर्की स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा की है।
बिल्डिंग में लॉ यूनिवर्सिटी घंडल के स्टूडेंट रहते थे। हालांकि, घटना के दौरान बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। एक हफ्ते पहले बिल्डिंग में दरारें आ गई थीं। खतरे को देखते हुए बिल्डिंग खाली करा दी गई थी। घटना शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर धामी की है। बिल्डिंग गिरने से धामी के 16 मील कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क पर भी दरारें आ गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस सड़क को यूज न करने की एडवाइजरी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी-मीसा पर फैसला टला, अब 27 जनवरी को जजमेंट सुनाएगी राउज एवेन्यू कोर्ट
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी की तरफ से दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला टल गया है। कोर्ट आज फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन अब 27 जनवरी को जजमेंट आएगा।
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी की पहली चार्जशीट में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव आदि के नाम शामिल हैं। दो दिन पहले 18 जनवरी को कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले को मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा है। ईडी ने इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को 29 जनवरी को और उनके बेटे तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को अपने पटना दफ्तर में पेश होने को कहा है।
केरल के कन्नूर मेंकन्नूर-अलाप्पुझा एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी
केरल के कन्नूर में शनिवार की सुबह कन्नूर-अलाप्पुझा (16308) एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। यह ट्रेन आज सुबह 5:10 बजे कन्नूर से चलने वाली थी। हालांकि, पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रेन से अलग करने के बाद ट्रेन सुबह 6:43 बजे रवाना हुई।
अंडमान-निकाबोर द्वीपसमूह में 4.4 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 11 किमी नीचे था भूकंप का केंद्र
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में शनिवार सुबह 7:06 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 11 किमी नीचे मापा गया। इससे पहले 10 जनवरी को अंडमान द्वीपसमूह में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
तमिलनाडु के थंजावुर में सड़क हादसे में चार की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
तमिलनाडु के थंजावुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग एक वैन से सफर कर रहे थे, जब वैन एक दीवार से टकरा गई। घायलों को थंजावुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टुकोट्टाई के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।