सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सोमवार रात पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाहरुख ने भगवान गणेश के दर्शन किए और परिवार के साथ आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं।

शाहरुख खान ने इस मौके पर नीले रंग का पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि गौरी खान पीले रंग के पारंपरिक परिधान और सुहाना हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। परिवार के पहुंचते ही पंडाल में मौजूद लोगों और प्रशंसकों का ध्यान उनकी ओर गया। सुरक्षा के बीच शाहरुख अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे।दर्शन के दौरान शाहरुख खान को भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने झुककर प्रार्थना करते हुए देखा गया। सामने आए वीडियो में वह भीड़ के बीच गौरी और सुहाना को सुरक्षित तरीके से आगे ले जाते नजर आए। दर्शन के बाद सुहाना के चेहरे पर सिंदूर लग गया था, जिसे गौरी और शाहरुख ने साफ करने में उनकी मदद की।

शाहरुख खान ने हाल ही में एक ऑनलाइन बातचीत के दौरान बताया था कि उनके परिवार में गणपति उत्सव सादगी और पारिवारिक समय के साथ मनाया जाता है। काम की बात करें तो शाहरुख जल्द फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #भगव #आरत