सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 मई को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 75 अंक की तेजी के साथ 73,961 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 42 अंक की तेजी रही, ये 22,530 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी रही। अडाणी टोटल गैस में सबसे ज्यादा 9.40% की तेजी रही।

रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.34% की तेजी रही

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.34% की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी मेटल में 1.87%, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.74% और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.56% की तेजी रही। जबकि, निफ्टी मीडिया में 1.39%, निफ्टी मीडिया में 1.39% और FMCG सेक्टर में 0.32% की गिरावट रही।

अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में 1.36% की तेजी रही

चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद आज अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में 1.36% की तेजी देखने को मिली। दिनभर कारोबार करने के बाद हॉस्पिटल्स कंपनी का शेयर 78 अंक की तेजी के साथ 5,845 के स्तर पर बंद हुआ। अपोलो हॉस्पिटल्स का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 76% बढ़कर 254 करोड़ रुपए रहा।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 145 करोड़ रुपए था। मुनाफे में यह बढ़ोतरी अस्पताल, डायग्नोस्टिक्स , स्पेशियलिटी और फार्मेसी बिजनेस में वृद्धि के कारण हुई। वहीं, वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में हेल्थकेयर केयर बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17% बढ़कर 2,563 करोड़ रुपए हो गया। अपोलो हॉस्पिटल्स ने कल यानी 30 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 30 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 216 अंक की गिरावट रही। ये 22,488 के स्तर पर बंद हुआ था। मेटल, IT और फार्मा के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही थी। टाटा स्टील के शेयर में 5.19% की गिरावट देखने को मिली थी। ये निफ्टी का टॉप लूजर था।