सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (21 मई) को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोल इंडिया के शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 19.45 रुपए (4.14%) की बढ़त के साथ 489.15 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार में सुस्ती से भारतीय बाजार में मामूली गिरावट

ईरान के राष्ट्रपति की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत का असर पूरे एशियाई मार्केट पर दिख रहा है। चाइना का हैंग सेंग इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं ताइवान के शेयर बाजार में भी आज गिरावट है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

ONGC के शेयर में मामूली बढ़त

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ONGC के शेयर में आज मामूली तेजी है। इसका शेयर 0.45 रुपए (0.16%) की तेजी के साथ 279.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कल यानी 20 मई को ONGC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार कंपनी को चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 78% बढ़कर ₹11,526 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹6,478 करोड़ रहा था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹2.50 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। ONGC ने आज यानी 20 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें