सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य भारत की अग्रणी स्किल्स यूनिवर्सिटी, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) ने उच्च शिक्षा को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गीक्स ऑफ गुरुकुल के साथ शैक्षणिक सहयोग की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत बी.टेक, बीसीए और बीबीए के छात्रों को आईआईटी और आईआईएम के पूर्व छात्रों तथा अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुसार सक्षम बनाना है।
इस कार्यक्रम में छात्रों को वास्तविक उद्योग परियोजनाओं पर काम करने, केस स्टडी के माध्यम से सीखने, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और नियमित मार्गदर्शन सत्रों का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर छात्रों को व्यावहारिक और उद्योग आधारित कौशलों से मजबूत बनाना है।
इस शैक्षणिक मॉडल में 60 प्रतिशत उद्योग आधारित अनुभव और 40 प्रतिशत सैद्धांतिक अध्ययन को शामिल किया गया है, ताकि छात्र वास्तविक कार्य वातावरण को समझते हुए सीख सकें और अपने कौशल को व्यवहारिक रूप से विकसित कर सकें।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। यह सहयोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है, जिसमें कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों को देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों, आईआईटी एवं आईआईएम एलुमनी तथा उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा। इससे उनका ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा उनका भविष्य अधिक उज्ज्वल एवं सशक्त बनेगा।
एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक अध्ययन तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें वास्तविक उद्योग अनुभव से सक्रिय रूप से जोड़ते हुए उनकी रोजगार क्षमता को सशक्त बनाती है। विश्वविद्यालय निरंतर शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने के लिए कार्यरत है, और यह सहयोग उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कदम सिद्ध हो रहा है।
इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थी अपने करियर को नई दिशा देते हुए तकनीकी एवं प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

#स्कोप_ग्लोबल_स्किल्स_यूनिवर्सिटी #शैक्षणिक_सहयोग #कौशल_विकास #शिक्षा_समाचार #उच्च_शिक्षा #विद्यार्थी #शैक्षणिक_समझौता #यूनिवर्सिटी_न्यूज़