सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिहार STET परीक्षा की तारीख बदली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम
पटना। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को प्रस्तावित एसटीईटी परीक्षा की तारीख बदल दी है। अब यह परीक्षा 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख में बदलाव का कारण केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं के साथ होने वाला टकराव बताया गया है। 24 अक्टूबर को आएंगे संशोधित एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पहले 4 नवंबर को निर्धारित थी, उनके लिए संशोधित प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर नजर बनाए रखें।
नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से जांचना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए संशोधित एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। बाकी तारीखों की परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार तारीख में यह बदलाव केवल 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए किया गया है। अन्य तारीखों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। एसटीईटी 2026 की परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जा रही हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा करने के बजाय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा पोर्टल से ही ताजा जानकारी प्राप्त करें। कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा बिहार एसटीईटी का आयोजन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इसमें दो पेपर होते हैं। पेपर-1 कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है, जबकि पेपर-2 कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों के लिए निर्धारित है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी जारी रखते हुए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी रणनीति बनानी चाहिए। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा की तारीख बदली गई है, वे नया एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
Hashtags: #Education #Bhopal #बिहार #Stet #परीक्षा #तारीख #बदली #नवंबर #होगा #बिहारSTETपरीक्षाकी