सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में मुंबई के नील राजेश शाह और महाराष्ट्र के नासिक की चंदक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। दोनों अभ्यर्थियों ने 600 में से 502 अंक प्राप्त कर 83.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। संस्थान ने परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची और ग्रुप के अनुसार पास प्रतिशत भी जारी किया है। श्रुति वी दूसरे और प्रेम अग्रवाल तीसरे स्थान पर आईसीएआई की ओर से जारी टॉपर्स सूची के अनुसार, चेन्नई की श्रुति वी ने 492 अंक यानी 82 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त की। वहीं, सूरत के प्रेम अग्रवाल 490 अंक और 81.67 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सितंबर 2026 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले दोनों उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने सीए बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है।

दोनों ग्रुप में पास प्रतिशत 13.21 फीसदी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों में इस बार दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 13.21 फीसदी रहा। आईसीएआई के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ग्रुप-1 में 1,00,301 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 23,210 अभ्यर्थी सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 23.14 फीसदी दर्ज किया गया। ग्रुप-2 में कुल 68,400 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,938 अभ्यर्थी पास हुए। इस ग्रुप का उत्तीर्ण प्रतिशत 18.92 फीसदी रहा। वहीं, दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल हुए 38,339 उम्मीदवारों में से 5,066 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आईसीएआई के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

रिजल्ट देखने के लिए ये चरण अपनाएं:

आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर, दर्ज करें।

परिणाम स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

आईसीएआई के अनुसार, सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 1,60,887 उम्मीदवार पंजीकृत थे और परीक्षा भारत तथा विदेशों के 583 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


Hashtags: #Education #Bhopal #सीए #इंटरमीडिएट #रिजल्ट #जारी #नील #साक्षी #संयुक्त #सीएइंटरमीडिएटरिजल्टजारी