सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आधुनिक एवं शैक्षणिक उपयोगों से परिचित कराने के उद्देश्य से एआई अनलीश्ड : एक्सप्लोरिंग टुडेज टूल्स एंड टुमॉरोज एजुकेशन विषय पर स्टूडेंट नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भूपेंद्र मिश्रा, एआई इनेबलमेंट एंड अडॉप्शन लीडर एवं एआई गवर्नेंस एंड ऑटोमेशन स्ट्रेटजिस्ट, एआई यूनिवर्सल यूनिवर्सिटी–आईटीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर ने छात्राओं को एआई के आधुनिक टूल्स एवं शिक्षा में उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने जेमिनी एलएम, एआई आधारित क्विज़ निर्माण, प्रॉम्प्ट राइटिंग, आरसीटीएफई फ्रेमवर्क तथा कन्वर्सेशनल फ्रेमवर्क के माध्यम से एआई से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के तरीके समझाए।

कार्यक्रम में गूगल स्टोरीज़, जेमिनी स्टोरीबुक और नोटबुक एलएलएम जैसे एआई टूल्स के शैक्षणिक एवं शोधपरक उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया। छात्राओं को विषयवार अध्ययन सामग्री, प्रश्नोत्तरी एवं सरल शिक्षण सामग्री तैयार करने में एआई के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने कहा कि एआई आज शिक्षा और भविष्य के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बन चुका है। उन्होंने छात्राओं को एआई का रचनात्मक, सुरक्षित एवं नैतिक उपयोग करने तथा मानवीय सोच एवं मौलिकता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में फैकल्टी मेंबर्स एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। ज्ञानवर्धक संवाद एवं गतिविधियों से छात्राओं में एआई के प्रति जागरूकता, जिज्ञासा और नई तकनीकों को सीखने की रुचि विकसित हुई।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एआई #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #उपय #अनल