सांदीपनि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए सांदीपनि विद्यालय ग्रामीण और मध्यम वर्गीय बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने के साथ ही उनके कौशल विकास और उन्हें रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रायसेन जिले के सांची में स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय सांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहा है। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यह विद्यालय क्षेत्र में एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान के रूप में पहचाना जा रहा है। इस विद्यालय ने आधुनिक तकनीकी शिक्षण और खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल की है।
शासकीय सांदीपनि विद्यालय सांची में विद्यार्थियों के सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन हेतु 12 बसें संचालित हैं जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी सुगमता से विद्यालय आते हैं। यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय में 1067 बच्चे प्रवेशित थे तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों की संख्या 1500 से अधिक संभावित है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत लैपटॉप प्रदान किए गए।
बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी
शासकीय सांदीपनि विद्यालय सांची का शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 में जहां कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 65 प्रतिशत था वहीं शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शासकीय सांदीपनि विद्यालय सांची का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा। विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में लगातार हो रही वृद्धि से अभिभावक भी अब अपने बच्चों को निजी विद्यालय की जगह शासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिला रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे विद्यार्थी
सांदीपनि विद्यालय सांची में विद्यार्थियों द्वारा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विविध प्रतियोगिताओं में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। विद्यालय की छात्रा कु. माही राजपूत, कु. रितिका खरे और कु. नेहा राजपूत ने ताइक्वांडों में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता की है। कु. माही राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर योगा में भी प्रतिभागिता की है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र राज अहिरवार ने राष्ट्रीय स्तर पर हैण्डबॉल में कु. अनुष्का अहिरवार ने राष्ट्रीय स्तर पर शॉटवाल प्रतियोगिता में तथा अंकित मेहरा ने भी राष्ट्रीय स्तर पर शॉटवाल प्रतियोगिता में सहभागिता की है। विद्यालय में विद्यार्थियों को तकनीकी और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने हेतु 19 इन्ट्रेक्टिव पैनर 25 सीसीटीवी आईटीआई और कम्प्यूटर में कौशल प्रदान करने के लिए आईटी तथा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर की वर्किंग लैब है। यहां विद्यार्थियों को ऑनजॉब ट्रेनिंग भी कराई जाती है।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #णवत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सरक #बदल