सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। मुंबई में उनके भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणपति उत्सव के बाद विसर्जन के दौरान खान परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए। ढोल की धुन पर परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस दौरान सलमान खान ने गणपति बप्पा की आरती भी की। आरती के दौरान उनकी बहन अर्पिता खान उन्हें सही दिशा में आरती करने का तरीका बताती नजर आईं। इस पारिवारिक पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।
गणपति समारोह में अर्पिता खान, अलवीरा खान, अरहान खान, निर्वाण खान और आयत समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सलमान के साथ यूलिया वंतूर भी बप्पा की आरती में शामिल हुईं। परिवार ने धार्मिक उत्सव को साथ मिलकर मनाया और विसर्जन के दौरान उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
खान परिवार लंबे समय से गणेश चतुर्थी के उत्सव में हिस्सा लेता रहा है। इस साल भी परिवार की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच इनकी चर्चा हो रही है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #गणपत #सलम #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अपन