सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईपीएल को शुरू करने में अहम भूमिका निभाने वाले ललित मोदी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले ललित मोदी पर बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म विकास और पटकथा लेखन के चरण में है।
बताया जा रहा है कि फिल्म में ललित मोदी के पेशेवर सफर के साथ उनके निजी जीवन और आईपीएल को खड़ा करने की कहानी पर भी ध्यान दिया जाएगा। निर्माताओं की कोशिश उनकी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को एक विस्तृत कहानी के रूप में पेश करने की है। लेखिका और निर्माता स्नेहा राजानी के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने की खबर है। फिल्म की स्टारकास्ट, निर्देशक और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, रणवीर सिंह के नाम को लेकर चर्चा तेज है। ललित मोदी ने जून 2026 में बताया था कि रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन आए थे और उनकी बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। रणवीर सिंह ने कथित तौर पर ललित मोदी का किरदार निभाने में रुचि दिखाई थी, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि उन्हें फिल्म में आधिकारिक तौर पर कास्ट किया गया है या नहीं। ऐसे में अब दर्शकों की नजर फिल्म की आधिकारिक कास्टिंग और कहानी से जुड़ी अगली घोषणा पर है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #रणव #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #आईप #करन