सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह खास अंदाज में मनाई। 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल की सालगिरह पर राघव ने सोशल मीडिया पर परिणीति के साथ बिताए पलों का एक वीडियो साझा किया और उनके लिए भावुक संदेश लिखा।
राघव ने लिखा कि तीन साल बाद भी उन्हें यह समझ नहीं आता कि परिणीति उनके लिए कितनी मायने रखती हैं। उन्होंने अपनी पहली मुलाकात के दौरान साथ किए गए नाश्ते को याद करते हुए कहा कि उस समय से अब तक परिणीति ने उनकी जिंदगी के हर दौर को ज्यादा खुशनुमा, भरपूर और घर जैसा बनाया है।
उन्होंने आगे लिखा कि बीते एक साल ने दोनों को कई यादगार पल दिए हैं और साथ मिलकर बनाई जा रही जिंदगी के लिए उनकी कृतज्ञता और बढ़ी है। राघव ने अपनी पत्नी को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें परिणीति के साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला।
परिणीति और राघव की शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे के प्रति स्नेह और समर्थन जाहिर करते नजर आते हैं।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #यसभ #अपन #2023