सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई में पिछले दिनों आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता-2024 में क्वीन मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए हैं। स्कूल की 11वीं की छात्रा अंशु साहू ने दो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं, तो 8वीं के छात्र देवराज ने कुमिते प्रतियोगिता में स्वर्ण और काता प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते हैं।

इन विद्यार्थियों को स्कूल के प्रशिक्षक समी इरफान ने प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया था। इरफान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें भोपाल के क्वीन मैरी स्कूल के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।