सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के नाट्यशास्त्र अध्ययन एवं अनुसंधान केन्द्र भोपाल परिसर द्वारा आयोजित 21दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो राधावल्लभ त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृत नाटक समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हैं। संस्कृत रंगमंच विश्व का आदर्श के रूप में जाना जाता है। आज विश्व पटल पर जो संकट दिखलाई देता है उन सबके निवारण के लिए यह एक बड़ा उपक्रम हो सकता है ऐसा मै मानता हूं। विशिष्ट अतिथि रीता वर्मा ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय में आकर मन प्रसन्न हैं।

इस कार्यशाला में जो प्रतिभागी देश के विभिन्न राज्यों से आये है वे सब संस्कृत थियेटर के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से से परिचित होगें। सारस्वत उद्बोधन देते हुए प्रो रामकुमार शर्मा ने बतया कि भरत मुनि की नाट्यपरम्पर भारत ही नहीं अपितु विश्व के लिए मर्गदर्शक की भूमिका में हैं। इस कार्यशाला से अभिनेता छात्र बहुत कुछ सीखेगें। कला का संगम यह उपक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ायेगा।कार्यशाला के प्रशिक्षक अतिथि गिरीशन् वी ने बताया कि यह कार्यक्रम नाट्यशास्त्र परम्परा के संरक्षण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। इस लिए भोपाल परिसर के निदेशक प्रो हंसधर झा जी अभिनन्दन के पात्र हैं।


अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रो हंसधर झा ने कहा कि संस्कृत रंगमंच के माध्यम से हमारा विश्वविद्यालय विश्व में नवीन चेतना से युक्त रंगकर्मी एवं अभिनेता तैयार करेगा। नाट्यशास्त्र अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र निरन्तर उत्कर्ष को प्राप्त हो इसी आशा के साथ बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कार्यशाला के आरंभ में सरस्वती पूजन की गई तत्पश्चात वैदिकमन्त्र पाठ सनित स्वामी ,देवेन्द्र पाठक व हरीश मिश्र ने किया तथा वेणुवादन के स्वर माधुर्य के साथ सरस्वती वन्दना डा हरिप्रसाद पौडियाल ने प्रस्तुत की। प्रो सनन्दन कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यशाला की प्रस्तावना डा संगीता गुन्देचा सह समन्वयिका ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला के समन्वयक प्रो कृपाशंकर शर्मा ने धन्यवाद प्रकट किया तथा संचालन डा संजय द्विवेदी ने किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यापक एवं छात्र छात्राएं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #ययन #21द #पहल