सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े आश्रम में एक शिष्य की मौत के बाद व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए गए हैं। केली कुंज आश्रम में दीक्षा देने का कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। इसके साथ ही टोकन के माध्यम से होने वाले दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। आश्रम के सेवादारों ने माइक के जरिए श्रद्धालुओं को नई व्यवस्था की जानकारी दी है।
यमुना विहार कुंज बेलवान स्थित आश्रम में दीक्षित भक्तों के लिए होने वाले दर्शन भी रोक दिए गए हैं। इसके अलावा सेवा व्यवस्था से जुड़े सेवादारों की वेशभूषा में बदलाव की जानकारी सामने आई है। आश्रम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल पहले की तरह दीक्षा और दर्शन की सुविधा नहीं मिल रही है। इन व्यवस्थाओं को दोबारा कब शुरू किया जाएगा, इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
यह बदलाव प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के बाद सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दीपक की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के साथ डीवीआर, मोबाइल तथा अन्य सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #बदल #यवस #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #इसक