आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कैबिनेट की बैठक में आज बुधवार को PM प्रणाम योजना को मंजूरी मिल सकती है। PM PRANAM (प्रमोशन ऑफ ऑल्टरनेटिव न्यूट्रियन्ट्स फॉर एग्रीकलचर मैनेजमें स्कीम) का मकसद बायो फर्टिलाइजर और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर्स के संतुलित इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
इस स्कीम को लागू कर सरकार केमिकल फर्टिलाइजर पर सब्सिडी के बोझ को कम करना चाहती है। केमिकल फर्टिलाइजर पर सब्सिडी 2022-23 में 2.25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। यानी 2021 के 1.62 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े से 39% ज्यादा। वहीं
स्कीम का कोई अलग बजट नहीं होगा
CNBC आवाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कीम का कोई अलग बजट नहीं होगा और इसे उर्वरक विभाग की पहले से चल रही स्कीम्स के माध्यम से ही फाइनेंस किया जाएगा। यानी अभी जो फर्टिलाइजर सब्सिडी दी जाती है उसकी सेविंग्स से ये स्कीम फाइनेंस होगी।
सिटी बस ऑग्मेंटेशन योजना को मिल सकती है मंजूरी
कैबिनेट 169 शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 62,000-63,000 करोड़ रुपए की सिटी बस ऑग्मेंटेशन योजना को भी मंजूरी दे सकती है। सिटी बस ऑग्मेंटेशन की घोषणा सरकार ने बजट 2021-22 के दौरान की थी। इस स्कीम के जरिए प्राइवेट सेक्टर के प्लेयर्स देश में बसों का ऑपरेशन और मेंटेनेंस PPP मॉडल के जरिए कर सकेंगे।