सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। अलजजीरा के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग पर भी चर्चा की। 15-17 मार्च को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने जीत दर्ज की है। वे 5वीं बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे।

तमिलिसाई सौंदरराजन ने भाजपा जॉइन की, 2 दिन पहले तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था

तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल ​​​​​​पद से इस्तीफा देने के 2 दिन बाद ​तमिलिसाई सौंदरराजन ने बुधवार (20 मार्च) को चेन्नई में भाजपा जॉइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने सोमवार (18 मार्च) को इस्तीफा दिया था। वे 8 सितंबर 2019 से तेलंगाना की राज्यपाल थीं।

चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान 2024 का लोकसभा चुनाव हाजीपुर सीट से लड़ेंगे। बुधवार को चिराग ने कहा कि हमारा लक्ष्य 400 पार है। NDA में उन्हें पांच सीटें दी गई हैं। चार सीटों प्रत्याशी कौन होंगे इसकी घोषणा वे अगले 4-5 दिन में कर देंगे। हाजीपुर सीट से उनके पिता स्व. रामविलास पासवान चुनाव लड़ते रहे हैं।

के कविता की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 22 मार्च को सुनवाई

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और विधायक के कविता की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 22 मार्च को सुनवाई करेगा। कविता को 15 मार्च को ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच करेगी।