विश्व पर्यावरण दिवस पर नमो वन में हुआ पौधारोपण
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भदभदा रोड स्थित नमो वन में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत विधायक भगवानदास सबनानी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं संग पौधारोपण किया।
भदभदा रोड स्थित नमो वन में पिछले वर्ष भी विधायक द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया था।
एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत इस वर्ष भी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा पौधारोपण पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा समस्त शहरवासियों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की उन्होंने कहा पौधारोपण केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करना और उन्हें बड़े होने तक सुरक्षित रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत बढ़िया पंकज त्रिपाठी आशुतोष तिवारी पंकज त्रिपाठी राजेंद्र राठौड़ मुन्ना पूरी अर्जुन यादव सुधा सिंह सुषमा मिश्रा प्रदीप त्रिवेदी हरि मालवीय आशीष सिगोर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नसभ #भदभद