सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी पुलिस ने पिता का सिर कलम करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेटे ने पिता की हत्या करने के बाद उनका सिर धड़ से अलग किया। फिर इसे हाथ में पकड़कर वीडियो बनाया और यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया।

NBC न्यूज के मुताबिक वीडियो में बेटा कह रहा था कि उसके पिता 20 साल से फेडरल वर्कर थे। वो गद्दार थे और सभी फेडरल वर्कर्स को मर जाना चाहिए। 14 मिनट के इस वीडियो में बेटे ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ कई बातें बोलीं। इसके अलावा उसने ब्लैक लाइव्स मैटर और LGBTQ कम्युनिटी को लेकर भी बातें कहीं।

हालांकि, 6 घंटे बाद यूट्यूब ने यह वीडियो हटा दिया था। इस वीडियो को 5 हजार लोगों ने देखा था। मामला 30 जनवरी का बताया जा रहा है। उसी दिन गिरफ्तारी भी हो गई थी। पुलिस ने अब इस मामले से जुड़ी जानकारियों का खुलासा किया है।

वीडियो में क्या दिख रहा था…

आरोपी बेटे ने Mohn’s Militia – Call To Arms For American Patriots (मॉन मिलिशिया- अमेरिकी देश भक्तों के लिए हथियारों का आह्वान) नाम से वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसके हाथ में खून से सने प्लास्टिक के दस्ताने और पॉलीथिन बैग में पिता का सिर दिख रहा था। बाद में सिर एक बर्तन में दिखा था।

वीडियो में आरोपी लोगों से कह रहा था कि वो भी उसकी तरह पत्रकारों और फेडरल वर्कर्स पर हमला करें। उसका कहना था कि वामपंथियों की वजह से अमेरिका पूरी तरह से सड़ रहा है।

घर से 160 किलोमीटर दूर गिरफ्तारी हुई

30 जनवरी को 32 साल के जस्टिन मॉन ने पेंसिल्वेनिया स्थित अपने घर में पिता माइकल मॉन की हत्या कर दी थी। उनका सिर कलम कर दिया था। फिर फरार हो गया था। इस दौरान उसकी मां- डेनिस घर पर नहीं थीं। जब वो घर लौटीं तो उन्हें पति माइकल का सिर कटा शव जमीन पर पड़ा मिला।

उन्होंने पुलिस को फोन किया। कहा- मेरे पति की हत्या कर दी गई है। उनका शव घर पर पड़ा है। मेरा बेटा भी नहीं मिल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। डेनिस ने पुलिस को बताया कि जब वो घर आई तो उनकी कार पार्किंग में नहीं थी। उन्हें लगा की घर पर कोई नहीं होगा, लेकिन अंदर पति का शव मिला।

बेडरूम में बर्तन के अंदर सिर मिला

पुलिस को माइकल का शव बाथरूम में मिला। पास में एक बड़ा चाकू और ग्लव्स भी मिले। छानबीन करने पर बेडरूम में रखे एक बर्तन के अंदर उनका सिर मिला। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू की। घटनास्थल से 160 किलोमीटर दूर कार मिली और जस्टिन मॉन को गिरफ्तार किया गया।