सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ‘द पैराडाइज’ की कमाई 63 करोड़ के पार, ‘द व्वान’ का भी अच्छा आगाज

मुंबई। सिनेमाघरों में इस सप्ताह रिलीज हुई नानी की ‘द पैराडाइज’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘द पैराडाइज’ ने पहले दो दिनों में भारत में करीब 61.15 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में करीब 98.50 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया है।

‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन मजबूत शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसकी कमाई जारी रही। फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय बाजारों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में इसकी सकल कमाई करीब 72.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ ने 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 8 करोड़ रुपये नेट कमाए और इसका भारत में सकल कारोबार लगभग 9.60 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने करीब 6,746 शो के साथ शुरुआत की।

शनिवार को दोनों फिल्मों की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के शुरुआती आंकड़े पूरे दिन के अंतिम कलेक्शन नहीं माने जा सकते। सप्ताहांत के बाद ही दोनों फिल्मों के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #तमन #पहल #मजब